विमान हादसा! Air Ambulance हुई क्रैश, सभी की मौत

खबर शेयर करें -

बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दिल्ली (Delhi) जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश (Air Ambulance Crash) हो गई। इस विमान में सात लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये विमान Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित था।

दरअसल ये हादसा झारखंड के चतरा जिले के मरिया के पास हुआ। रांची से एयर एंबुलेंस दिल्ली जा रही थी। एंबुलेंस एक मरीज के लिए बुक की गई थी। संजय कुमार को 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो 65 प्रतिशत झुलस गए थे। बेहतर इलाज के लिए परिवार ने दिल्ली जाने का फैसला किया। सोमावार को एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - 15 नवम्बर तक इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, जानिए वजह और कटौती का समय

विमान हुआ लापता
बीते दिन शाम सात बजे के करीब रांची एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी। खबरों की माने तो करीब 7:30 बजे विमान लापता हो गया। जिसके बाद वो बरियातू पंचायत इलाके के जंगल के अंदर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया।

सभी सात लोगों के शव बरामद
पुलिस अधिकारी की माने तो विमान में सभी सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  ओवरलोड ट्रक पलटा, कई वाहन दबे, चालक फरार

क्या है हादसे की वजह?
बताते चलें कि उड़ान के करीब 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। शुरुआती जांच में मौसम खराब हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि अभी असल कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999