उत्तराखंड के इस जिले में प्रधान प्रत्याशी का हुआ निधन, चुनाव स्थगित

खबर शेयर करें -

चमोली: जनपद के विकासखंड थराली के अंतर्गत देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले एक दुखद घटना सामने आई है। प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर राजेंद्र सिंह को थराली अस्पताल ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  World War III Warning: ‘मादुरो को छोड़ो वरना…’, तानाशाह किम जोंग उन ने ट्रंप को दे डाला अल्टीमेटम

घटना की सूचना मिलते ही विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999