Deepika Padukone के नखरों से थे परेशान!, मेकर्स ने kalki 2 से एक्ट्रेस को दिखाया बाहर का रास्ता

खबर शेयर करें -
Deepika Padukone Out from Kalki 2898 AD sequel

Deepika Padukone Out from Kalki 2898 AD sequel: मैग्नम ऑप्स फिल्म कल्कि 2′ से मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को हटा दिया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका ने SUM-80 का रोल अदा किया था। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। जिसके बाद फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर आई कि दीपिका को इस फिल्म के दूसरे पार्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सीक्वल से हटाए जाने की असल वजह का भी खुलासा हो गया है। मेकर्स दीपिका के कमिटमेंट को लेकर श्योर नहीं हैं।

दीपिका को क्लिकी के सीक्वल से हटाया Deepika Padukone Out from Kalki 2898 AD sequel

दीपिका पादुकोण के कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल से हटे जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इसी को लेकर प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने लिखा, “आधिकारिक तौर पर ये घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें -  कोरोना के संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जिला वासियों को सर्तकता एवं बचाव उपायों की जानकारी दी

पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए। कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म उस कमिटमेंट और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” जिससे साफ है कि मेकर्स को दीपिका के कमिटमेंट को लेकर संदेह है। जिसके चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 19 लाख मतदाताओं को मिल सकता है नोटिस; जानें क्या करना होगा

दीपिका पादुकोण के नखरों से परेशान थे मेकर्स?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “एक्ट्रेस को ज्यादा घंटों की शिफ्ट के बदले में मेकर्स कई सुविधाएं देनें को तैयार थे. वे उन्हें लग्जरी वैनिटी दे रहे थे ताकी काम के बाद दीपिका आराम से रिलैक्स हो सके. दीपिका से फीस को लेकर भी बातचीत की गई थी. दरअसल प्रभास ने भी फीस बढ़ाने की कोई डिमांड नहीं की थी. लेकिन दीपिका और उनकी टीम ने किसी भी चीज़ में बदलाव करने से इनकार कर दिया।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:UKPSC ने PCS परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 123 पदों पर होगी भर्ती

टीम के लिए फाइव स्टार होटल्स की डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “दीपिका की 25 लोगों की टीम है जो उनके साथ सेट पर मौजूद रहती है. उन्होंने अपनी टीम के लिए शूटिंग के दौरान फाइव स्टार रेजिडेंस और खाने-पीने का खर्च उठाने की भी डिमांड की थी। निर्माता फीस के अलावा किसी कलाकार के रहने और खाने का खर्च क्यों उठाएं?”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999