देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया


हल्दूचौड़:-देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने आज मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान मै सम्मान समारोह आयोजित किया,आदर्श स्कूल हलदूचौड़ मै आयोजित कार्यक्रम मै बोलते हुए संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े ,इसके लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल हरसंभव सहयोग करेगा,मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश मेरिट में 14 वां स्थान प्राप्त करने वाली नेहा बिष्ट, एन डी ए में निकले छात्र रिशु सुयाल,इंटर मिडियेट में 96.2% अंक लाने वाले गौरव कबडवाल, इंटर नेशनल बॉक्सिग चैंपियन लक्की राणा, इंटर नेशनल टेनिस क्रिकेट कि मीनाक्षी कबडवाल, लक्की सनवाल,मयंक कार्की, गौरव बिष्ट,हर्षिता बमेठा,सौरव गरवाल,आशीष कबडवाल शामिल थे, इस अवसर पर खिचड़ी का सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. समारोह में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, हरेंद्र सिंह बोरा,एनके कपिल,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कार्की,अतुल गुप्ता, प्रेम प्रकाश बिष्ट, नंदन दुर्गापाल,घनश्याम वर्मा, संध्या डालाकोटी, आफताब हुसैन,रमेश जोशी,संतोष कबडवाल,उमेश गुप्ता,देवेंद्र तिवारी, रोहित बिष्ट, गुरदयाल, दीवान सिंह बिष्ट, भास्कर सुयाल सहित कई लोग मौजूद थे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हरे कृष्णा आश्रम गोधाम में विशाल भंडारे के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का समापन