Dehradun SSP का सख्त रूख!, जवानों के साथ लगाई दौड, तो बदइंतजामी पर अफसरों को भी लगाई फटकार

खबर शेयर करें -

 

DEHRADUN SSP Paramendra Dobhal

Dehradun News: देहरादून की पुलिस का शुक्रवार सुबह अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का एक अलग रंग देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल (Paramendra Dobhal) ने साप्ताहिक परेड का बेहद ही बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वो खुद जवानों और अधिकारियों के साथ दौड़ लगाते भी नजर आए। SSP ने ये साफ मैसेज दिया कि पुलिस में फिटनेस को लेकर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। ना सिर्फ उन्होंने फिटनेस दिखाई बल्कि बदइंतजामी देख अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

देहरादून SSP का सख्त रूख!, बदइंतजामी पर अफसरों को लगाई फटकार Dehradun News

परेड के समय SSP प्रमेन्द्र डोबाल(Dehradun SSP Paramendra Dobhal) ने पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, जवानों की बैरकों और मैस का निरीक्षण किया। जहां पर साफ सफाई ठीक ना मिलने पर न्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। तो वहीं परिवहन शाखा की जांच के दौरान जब गड़ियों से जुड़े रिकॉर्ड और कागजात अपडेट नहीं मिले तो SSP ने संबंधित अधिकारी को मौके पर ही फटकार लगा दी। उन्होंने साफ किया कि सरकार पुलिसकर्मियों के वेलफेयर को लेकर गंभीर है। ऐसे में संसाधनों के रखरखाव में लापरवही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये अनुशानसनहीनता में आएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अयोध्या दौरा, 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
DEHRADUN SSP Paramendra Dobhal

सुरक्षा उपकरणों की जांच

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) के उपकरणों का भी जाकर निरीक्षण किया। जानकारी लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि थाना पुलिस और बम निरोधक दस्तों के बीच बेहतर तालमेल के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग कराई जाए।

कार्य में देरी होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई

इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर में चल रहे अलग-अगल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसएसपी ने साफ निर्देश दिए कि सभी काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। गुणवत्ता से समझौता या कार्य में देरी होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999