मार्ग दुरुस्त करने की मांग को लेकर विधायक से मिला शिष्टमंडल

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। बबूर गुमटी से लेकर देवरामपुर तक बदहाल मार्ग को लेकर के ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों की आवाजाही के मुख्य मार्ग में जगह-जगह विशालकाय गड्ढे बने हैं, जो किसी भी गंभीर दुर्घटना को निमंत्रण दे सकते हैं। ग्रामीण पिछले लंबे समय से देवरामपुर बबूर गुमटी मार्ग के सुधारीकरण तथा उसके चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, मार्ग की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को विधायक नवीन दुम्का के आवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त मार्ग की बदहाली का जिक्र करते हुए उसके सुधारीकरण की मांग की। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उस पर तत्काल उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान महेश जोशी तथा लक्ष्मी दत्त फुलारा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण एवं पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन साथ ही नैनीताल डे केयर सेंटर का हुआ पुनः संचालन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999