धामी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें -
dhami cabinet

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी का प्रस्ताव आ सकता है. साथी पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाने पर भी धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) की मुहर लग सकती है.

धामी कैबिनेट की बैठक शुरू

धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू हो गई है. सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने की जगह एक साल तक बढ़ाई जाने संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है.

यह भी पढ़ें -  युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती के ऑफर, 11528 पदो पर भर्ती

युवा नीति पर लगा सकती है धामी कैबिनेट मुहर

इसके अलावा धामी कैबिनेट में युवा नीति, महिला नीति समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी धामी कैबिनेट मुहर लगा सकती है. बैठक में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव भी आ सकता है.

शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों की माने तो धामी कैबिनेट में उत्तराखंड के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लेगेसी प्लान ड्राफ्ट आ सकता है. इसके अलावा शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी सहित कई प्रस्ताव धामी कैबिनेट की बैठक में आ सकते हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मॉनसून की विदाई से पहले देश में झमाझम बारिश: यूपी, दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक IMD का भारी अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999