धुमाकोट पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पौड़ी की घुमाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले के नए कप्तान के निर्देश पर धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस को चेंकिगं के दौरान ये कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मौके से आऱोपी हिम्मत सिंह को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शंकरपुर कस्बे के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना धुमाकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।


आरोपी के बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तस्कर हिम्मत सिंह शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपराध करने के बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए सरहदी जनपद अल्मोड़ा में जाकर छिप जाता। आऱोपी को धुमाकोट पुलिस द्वारा अथक मेहनत और टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए समय-समय पर जनपद पौड़ी पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा दिये जा रहे आदेश निर्देश के अनुपालन में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रमिय कर एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बात गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता हत्याकांड – अभियुक्तों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही चार्ज लेते ही एक्शन में SSP श्वेता


पुलिस अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त का नाम पता
हिम्मत सिंह पुत्र स्व0 सुरेंद्र सिंह (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम बसनोली मल्ला, पो0ओ0 शंकरपुर, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

यह भी पढ़ें -  पिया मिलन की राह हुई कठिन, गुरु ने अटकाया रोड़ा

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी
महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट
आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक
आरक्षी 189 ना0पु0 आशीष पांडेय
आरक्षी 449 ना0पु राधाकृष्ण रतूड़ी
आरक्षी 179 ना0पु0 संदीप
आरक्षी 42 ना0पु0 दिलदार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999