142.10 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया दीपक

खबर शेयर करें -

टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 142.10 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

बता दें कि टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 142.10 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी आवास विकास, किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  नेपाली मजदूर की हत्या मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास और किया इतने का जुर्माना

पुलिस टीम में टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र लाल, भूपेन्द्र जीना, मनोहर लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999