विनीत तोमर द्वारा झंडा फहराए जाने के उपरांत राष्ट्रगान का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152 वीं तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जन्म जयंती आज कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई। प्रातः 8 बजे जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर द्वारा झंडा फहराए जाने के उपरांत राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा सभागार में गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर उनका माल्यार्पण किया गया। भारत की दोनों महान विभूतियों के जीवन संघर्ष, देशभक्ति, देशसेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में गांधीजी के निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। उनके अहिंसा, सत्य, भाईचारे एवं सर्व धर्म समभाव वाले मार्ग पर चलने की सीख ली गई।
    जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को दोनों महान विभूतियों के जन्म जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा सभी को उनके जीवन संघर्ष तथा उनके विचारों से सीखने की जरूरत है।  उन्होंने  कहा की सभी  को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त कलेक्ट्रेट परिवार को निर्वाचन के तहत शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा  को निष्पक्ष एवं अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।
Advertisement
यह भी पढ़ें -  प्रदेश के मुख्यमंत्री रावत पहुंचे हल्द्वानी। हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने किया स्वागत

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999