जिला स्तरीय एथलेटिक्स कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में राज्य स्थापना दिवस पर हुआ

खबर शेयर करें -


जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एससीएसपी (स्पेशल कंपोनेंट प्लान) के अंतर्गतजिला स्तरीय एथलेटिक्स कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में हुआ।


जिसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में एससीपी के अंतर्गत अनुसूचित जाति के बालकों की जनपद स्तरीय एथलेटिक्स/ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एथलेटिक्स अंडर 14 वर्ष 17 वर्ष एवं ओपन बालक वर्ग तथा कबड्डी अंडर 17 वर्षीय बालक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस दौरान अंडर 17 में 3000 मीटर में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर कुणाल विश्वकर्मा साहिल विश्वकर्मा एवं नीरज कुमार रहे। 400 मीटर में विकास आर्य, अभिषेक कुमार व आशीष कुमार रहे। 100 मीटर में अमित कुमार, अरुण प्रकाश, देवेंद्र कुमार। 1500 मीटर में सुमित कालाकोटी, सचिन कुमार, धनीराम। 800 मीटर में आर्यन, विवेक टम्टा, अभिषेक कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-14 में 400 मीटर दौड़ में अजय विश्वकर्मा, रितिक कुमार, संदीप टम्टा। 800 मीटर दौड़ में संजय भारती, दिव्यांशु राणा, नीरज राम 100 मीटर दौड़ में अजय कुमार, राहुल राम, सनी कुमार। 200 मीटर में सागर विश्वकर्मा, हिमांशु प्रसाद एवं गोविंद कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड किरन देवी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ललित मोहन भट्ट, सूरज पांडे, पवनेश पाटनी, रमेश सिंह, तुलसी खोलिया, दीपक सेठी, भानु प्रकाश व इमरान अली थे। कार्यक्रम के दौरान एलएस पाटनी संग्राम सिंह एवं चंद्रशेखर ओली मौजूद रहे

यह भी पढ़ें -  लाखों रुपये की चोरी में तीन वांछित गिरफ्तार - दो को काशीपुर और एक को सोमेश्वर से दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999