गुमशुदा लड़के की लोकेशन बिहार में बताई गई परिजन बिहार रवाना

खबर शेयर करें -

हल्दुचौडं जग्गी क्लास से प्रकाश चंद्र जोशी का लड़का रितेश जोशी कल सुबह मॉर्निंग वॉक को निकला था जो घर लौट के वापस नहीं आया आज उसकी लोकेशन बिहार में बताई गई ।उसने अपने पिता प्रकाश चंद जोशी से वीडियो कॉलिंग कर बात की रितेश जोशी के ताऊ हरीश चंद्र जोशी के अनुसार रितेश ने अपने पिता प्रकाश से वीडियो कॉलिंग कर बात की और बिहार में हूं बताया गया पुलिस द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक उसे लड़के की पहचान होने से बिहार की पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है और लाल कुआं कोतवाली से दो पुलिस के जवान लड़के का पिता प्रकाश चंद लड़के का मामा और एक अन्य रिश्तेदार कार द्वारा बिहार निकल गए हैं। परिवार जनों का कहना है कि कल सुबह से इतनी जल्दी बिहार कैसे पहुंच गया ।कौन था उसके साथ में और कौन उसको ले गया उनको यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी बिहार कैसे पहुंच गया। फिलहाल लड़के के परिजन उसको लेने के लिए बिहार को रवाना हो गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सिल्कयारा टनल से बाहर निकाले गए फंसे हुए मजदूर, हर तरफ ख़ुशी की लहर

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999