बारिश से उफान पर नदियां! गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा धंसा, रास्ता बंद होने से रोके यात्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश के कारण उत्तरकाशी में नदियां ऊफान आ गईं। उधर पोखू देवता मंदिर के पास गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की जद में आया। जिसके कारण बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के पास भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे बोल्डर और मलबा आने के कारण बंद हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्री वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। वहीं यमुनोत्री धाम पहुंच रहे कावंडिए जान जोखिम में डालकर यमुना नदी से जल भरने को मजबूर हैं। धाम में नदी किनारे स्नान घाट नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। घाटी में लगातार बारिश से नदी का जलप्रवाह तेज होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। चारधामों में पहले यमुनोत्री धाम में उत्तर भारत के कई राज्यों से कावंडिए जल भरने पहुंच रहे हैं। लेकिन स्नान घाट नहीं होने से उन्हें जल भरने के साथ स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रविवार से अगले चार दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम के अनुसार मैदानी और पर्वतीय इलाकों के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पुलिस छापेमारी में देह व्यापार का पर्दाफाश। महिला सरगना एवं ग्राहक गिरफ्तार

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999