राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन किया दाखिल

खबर शेयर करें -

यहां राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने दोपहर 12 बजे संसद भवन पहुंची, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह सहित सभी मुख्यमंत्री और एनडीए के सारे नेता मौजूद रहें।

नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक रहे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल हुए।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी टाटा सूमो 1 की मौत 4 घायल

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999