उफान पर गौलापार की सूखी नदी, जान जोखिम में डाल पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे, व ग्रामीण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार स्थित बरसातों में बहने वाली सूखी नदी उफान पर है, आलम यह है कि नदी उफान के चलते विजयपुर गांव का संपर्क कट जाता है। जहां ग्रामीणों को आने जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी को पार करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर थोड़ी सी बारिश क्या हुई सूखी नदी उफान पर आ जाती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि नदी उफान पर है स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीण भी अपनी जान को दांव पर लगाकर नदी को पार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है, जहां आने जाने के दौरान नदी पार करने के लिए ग्रामीणों की मदद लेनी पड़ रही है।

यहां तक कि अगर कोई बुजुर्ग बीमार पड़ जाए तो उसको कंधे में बैठाकर नदी को पार कराना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है पहाड़ों पर थोड़ी सी बरसात के बाद नदी में भारी मात्रा में पानी आ जाता है जिसके चलते ग्रामीणों को कई बार नदी के उस पर आने जाने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रिटिश कालीन विजयपुर गांव में करीब 200 परिवार रहते है। ग्रामीणों द्वारा नदी पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें -  तो मदन बिष्ट पर कार्रवाई से भाग रही कांग्रेस ?, अब तक नहीं ले पाई एक्शन


जिसका नतीजा है कि बरसात के समय ग्रामीणों को तीन महीने तक फजीहत उठानी पड़ती है। यहां तक की नदी पार करने के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने को मजबूर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999