शिक्षा विभाग में हड़ताल पर प्रतिबंध

खबर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने आगामी बोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं तथा मूल्यांकन कार्य को देखते हुए विद्यालयी शिक्षा विभाग में सभी संवर्गों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है।विद्यालयी शिक्षा विभाग के सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम ने हड़ताल निषिद्ध करने के संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत विभाग में छह माह की अवधि के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा के लिए थीं कई चुनौतियां, अधिकारियों ने बेहतर प्रबंधन किया : सीएम धामी