नहाने के दौरान घाट में डूबे बुजुर्ग पर्यटक, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें -



ऋषिकेश में हरियाणा से घूमने आये बुजुर्ग पर्यटक नहाने के दौरान गंगा में बह गया. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पर्यटक की तलाश में जुट गई है. लेकिन पर्यटक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है.

घटना रविवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार वरदान राजन (67) निवासी गुड़गांव हरियाणा अपने साथियों के साथ घूमने के लिए दयानंद आश्रम आए थे. रविवार सुबह वह घूमने के लिए घाट पर चले गए.

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच सिसोदिया की याचिका पर आज करेगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला,पड़े खबर

घाट में स्नान के दौरान बुजुर्ग अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गए. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने पर्यटक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. खबर लिखे जाने तक पर्यटक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999