उत्तराखंड:हाईवे पर हाथी ने कार पर बोला हमला, बाल-बाल बचे लोग -देखे VIDEO

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में एकबार फिर हाईवे पर हाथी का तांडव नजर आया है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार शाम को एक जंगली हाथी ने एक कार पर हमला कर दिया। इससे चीखपुकार मच गई। घटना लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शाम को करीब 7:15 बजे हुई। हाथी ने कार पर हमला बोलकर उसे दबाने की कोशिश की। इस हमले में कार के शीशे टूट गए। अचानक हुए हाथी के हमले से कार में बैठे लोगों की चीख निकल गई। बाद में हाथी जंगल की ओर चला गया।


जानकारी के मुताबिक, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार शाम को करीब 7:15 पर एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने सरेराह एक कार पर हमला कर दिया। हाथी के हमले के दौरान कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। हाथी के हमले में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून : रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: सीएम

बताया जाता है कि हाथी हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान सड़क पर तेज गति से वाहन आवाजाही कर रहे थे। वाहनों की आवाजाही और शोर सुनकर हाथी भड़क गया और उसने एक वाहन को निशाना बनाया। हाथी ने अचानक एक कार को निशाना बना कर हमला बोल दिया। हालांकि, हमले के दौरान कार चालक ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और बाल-बाल बच निकल गया। हाथी के हमले से हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग में अमीन के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।

video link- https://youtube.com/shorts/gfYXLsNAc6w?si=piM30_zFzFk72Cf9

इसी दौरान एक कार, जिसमें चार यात्री सवार थे, उन्होंने हाथी के सामने से निकलने की कोशिश की. यह हरकत हाथी को नागवार गुजरी और वह अचानक आक्रामक हो उठा. उसने अपनी लंबी और मजबूत सूंड से कार को जोर का धक्का दिया, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. कार में बैठे यात्री उस वक्त दहशत में आ गए और किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999