आदि कैलाश में यात्रियों की एंट्री होगी बंद, प्रशासन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

AADI KAILASH

उत्तराखंड में दो नवंबर को आदि कैलाश क्षेत्र में हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित होने जा रही है। जिसके चलते प्रशासन ने आदि कैलाश जाने वाले पर्यटकों के लिए परमिट जारी करना बंद कर दिया है।

आदि कैलाश में यात्रियों की एंट्री होगी बंद

बता दें प्रशासन ने यह कदम धावकों को सुरक्षित और शांत वातावरण मुहैया कराने के लिए उठाया गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार, इस अल्ट्रा मैराथन में देशभर से लगभग 1000 धावक हिस्सा लेंगे। इसके मद्देनजर धावकों के रहने, खाने और मार्ग की व्यवस्था को सहज बनाने के लिए 25 अक्टूबर से आदि कैलाश यात्रियों के लिए परमिट जारी नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क में रखकर काटा हंगामा

प्रशासन ने इस वजह से उठाया कदम

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि परमिट बंद करने का निर्णय केवल यात्रियों के लिए है, न कि धावकों या उनके परिवार के लिए। अगर मैराथन के दौरान पर्यटकों की संख्या अधिक रहती, तो धावकों को असुविधा हो सकती है और उनकी व्यवस्था प्रभावित होगी। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड इस साल अपने रजत जयंती वर्ष मना रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुनस्यारी में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM: ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

हाई एल्टीट्यूड मैराथन आयोजित करवाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

सचिव ने कहा हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन को मुख्य इवेंट के रूप में आयोजित किया गया है। उत्तराखंड, भारत में पहला ऐसा राज्य है जहां राज्य सरकार की ओर से खुद हाई एल्टीट्यूड मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि जैसे ही मैराथन संपन्न होगी, पर्यटकों के लिए फिर से परमिट जारी कर दिए जाएंगे, ताकि आदि कैलाश की यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999