अल्मोड़ा में भी चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के बुलडोजर अभियान काफी सुर्खियों में रहा। अब अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा में भी सख्ती होने जा रही है। प्रसाशन अतिक्रमण वाली जगहों को चिन्हित कर रहा है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही इन जगहों में बुलडोजर (जेसीबी) मशीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रसाशन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। बीते दिनों प्रसाशन और नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण चिन्हित किया था।

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आज कारखाना बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार, नंदादेवी के साथ माल रोड में अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायद दी गई और कई अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे गए। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि चेतावनी के बाद भी अगर अतिक्रमणकारी नहीं मानते है तो ऐसे लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही चिन्हित जगहों को जेसीबी मशीन से तुड़वाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि अवैध अतिमक्रमण को लेकर अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमणकारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी का विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हो रहा मंथन, देहरादून में बैठक शुरू


अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि नगरपालिका के सभी 13 वार्डों में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक दिन एक वार्ड में अभियान चलाकर अतिक्रमण वाली जगहों को चिन्हित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999