युवती का फर्जी अकांउंट बनाकर किया अश्लील फोटो अपलोड, मां को एड किया तब हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

देहरादून से साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। अज्ञात ने युवती का फर्जी अकांउंट बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दी। जिसे देख कर युवती के होश उड़ गए। मामले को लेकर युवती ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। युवती की मां ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

फर्जी अकांउंट बनाकर किया अश्लील फोटो अपलोड
जानकारी के अनुसार एसओ कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है। बीते 21 जुलाई को उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से बना एक अकांउंट देखा। इस अकांउंट में फोटो भी उसकी ही लगी हुई थी। अकांउंट एक्सेस किया तो देखा कि उसमें कई वीडियो और फोटो को अश्लील बनाकर अपलोड किया हुआ था।

यह भी पढ़ें -  इस कंपनी में 1700 पदों पर आई भर्ती

मामले की जांच जारी
युवती की मां ने बताया कि इस अकाउंट में उनका नंबर भी लिखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक एसओ कुंदन राम ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999