खाई में गिरी कार ,दो लोगों की मौत- दो गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जहांं बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोडक़र लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की खबर करीब आठ घंटे बाद मिल सकी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पल भर की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें -  जमरानी बांध पर कुमाऊँ आयुक्त ने परियोजना समन्वय समिति की बैठक में नैनीताल व यूएस नगर के अधिकारियों से की बात!


जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटी के ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन था। रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए कार से मूलाकोट गए थे। जहांं से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में डूंगर सिंह पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। हादसे की खबर किसी को नहीं लगी।

यह भी पढ़ें -  यहां होटल के पीछे मिला तेंदुए का शव, मचा हड़कंप


इस दौरान हादसे में रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह को गुरुवार सुबह होश आया तो उसने सूचना पत्नी को दी। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाी। इसके बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999