आम आदमी पार्टी को (आज) लग सकता है बहुत बड़ा झटका, प्रदेश स्तर के बड़े नेता हो सकते है कांग्रेस में शामिल: सूत्र

खबर शेयर करें -

 

एक तरफ विधानसभा चुनाव में मात्र 3 दिन का समय बाकी है वही प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी को पिछले 10 दिनों में उसकी एहम लीडरशिप तरह तरह के आरोप लगते हुए आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ रही है।


वहीं इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि शुक्रवार के दिन आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के एक बहुत बड़े नेता आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश स्तर के नेता के साथ नैनीताल जिले की कार्यकारिणी के और विधानसभा जिले की कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी भी नैनीताल में यशपाल आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  गणेश जोशी ने मोटाहल्दू चन्दन फिलिंग स्टेशन में शहीदों लॉस नायक सेना मेडल स्व0 चन्दन सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण,चढ़ाए पुष्प


बताते चलें कि इससे पूर्व पार्टी के नेता जिला अध्यक्ष संतोष कबडवाल ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था जिसके बाद दिनेश मोहनिया पे आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। और इसी क्रम में काफी लोगों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है। एक तरफ आम आदमी पार्टी जहां इस बार के चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही थी वही पिछले 10 दिनों से आम आदमी पार्टी में मचे घमासान और टिकट बंटवारे को लेकर हुई अनियमितता के उजागर होने के बाद आम आदमी पार्टी की राह काफी मुश्किलों भरी हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग–इनवेस्टर्स समिट में प्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी, इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999