सीएम शिवराज बोले- राहुल गांधी है राहु और अरविंद केजरीवाल केतु

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक चुनाव मैदान में है। स्टार प्रचारक के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधानसभा में रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्टार प्रचारक नहीं बाबा है।

देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं एक कपिल शर्मा का टीवी में और दूसरा राहुल गांधी का मोबाइल में। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को राहु और अरविंद केजरीवाल को केतु भी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों राहु केतु उत्तराखंड के विकास को ग्रहण लगाने आए हैं लेकिन यहां की जनता इनके बारे में सब जान चुकी है इसलिए जनता भाजपा के साथ है।

यह भी पढ़ें -  अब दून से अयोध्या, अमृतसर व वाराणसी का सफर होगा आसान, इस दिन होगा हवाई सेवा का शुभारंभ


रोड शो में मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित होकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का अपार जन समर्थन भाजपा को मिल रहा है। ज्वालापुर की विधानसभा से सुरेश राठौर की भारी जीत होगी और उत्तराखंड में फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999