दिवाली पर उजड़ गया परिवार: पिथौरागढ़ में दो मंजिला मकान आग में जलकर खाक, बेटी की शादी के गहने भी राख में बदले

खबर शेयर करें -

थल (पिथौरागढ़): दीपावली की रात जहां पूरे प्रदेश में खुशियों की रोशनी बिखरी हुई थी, वहीं पिथौरागढ़ जिले के थल तहसील के बल्याऊं गांव में एक परिवार के लिए यह रात कहर बनकर टूटी। यहां हयात सिंह मेहरा का दो मंजिला पुश्तैनी मकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए तैयार किए गए सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी सामान सहित करीब 65 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हयात सिंह मेहरा मंगलवार रात दिवाली पूजा के लिए अपने दूसरे मकान में गए थे, जो आग लगने वाले मकान से करीब सौ मीटर दूर स्थित है। इसी दौरान उनके रहने वाले दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आग इतनी भीषण हो चुकी थी कि किसी का कुछ करना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह गोठ में बंधे मवेशियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा, गुरना के पास खाई में गिरा वाहन,मौत

आगजनी में मकान के भीतर रखे छह बोरे धान, सात बोरे गेहूं, टीवी, पंखा, चक्की, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, 90 हजार रुपये नकद, और बेटी की शादी के लिए तैयार किए गए पांच तोला सोने व 10 तोला चांदी के गहने सब कुछ जलकर खाक हो गया। परिवार ने वर्षों की मेहनत से जो कुछ जोड़ा था, वह सब एक रात में राख बन गया।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग- नगर निकाय चुनाव की अंतिम अधिसूचना शासन जल्द करेगी जारी ,पड़े खबर

हयात सिंह की बेटी रेनू मेहरा की शादी नवंबर में तय थी। माता-पिता ने बड़ी मेहनत से गहने बनवाए थे और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं। परिवार अब इस सोच में डूबा है कि बेटी का विवाह कैसे संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में CRP और BRP के 955 पदों पर फिर शुरू होगी भर्ती, हाईकोर्ट से लगी रोक हटी

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश की चलते सीएम धामी में सभी जिलाधिकारी को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

🔸 शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम बुधवार को गांव पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक सुमन भंडारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

🔸 दिवाली पर प्रशासन की तैयारी भी रही नाकाम

इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि दिवाली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां कागजों तक ही सीमित क्यों रह जाती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999