उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए Farhan akhtar ने बढ़ाया हाथ, डोनेट की ये जरूरी चीज

खबर शेयर करें -

farhan-akhtar-donate-phone-uttarakhand-flood

उत्तराखंड(Uttarakhand flood) में आज कल बारिश ने कहर ढ़ाया हुआ है। प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हर्षिल, धराली और अब थराली के भी हालात काफी खराब हैं। हर्षिल में तेलगाड नदी उफान पर है। जिससे शहर की गतिविधि खासी प्रभावित हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan akhtar) ने उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

farhan akhtar

उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए Farhan akhtar uttarakhand flood

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फरहान अख्तर ने उत्तराखंड के हर्षिल और धराली जिलों के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने उनके लिए 50 फोन डोनेट किए है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाढ़ के चलते कई परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कई इनमें से ऐसे है जिन्होंने अपना सामान तक खो डाला। जिससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। ऐसे में फरहान ने ये फोन्स प्रभावित क्षेत्र में फिर से संचार स्थापित करने के लिए डोनेट किए हैं।

यह भी पढ़ें -  घर पर गिरा मलबा! भाई-बहन की दबने से मौत

फरहान अख्तर ने भेजे 50 फोन Farhan akhtar Donate Phones

उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को फरहान ने गुरुग्राम स्थित NGO भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन (BDRF) द्वारा ये मदद दी गई। खबरों की मानें तो इसी संस्था से जुड़े एक व्यक्ति ने फरहान से मदद मांगी। जिसके बाद अभिनेता ने 7000 रुपए के करीब 50 फोन उन्हें बाढ़ पीड़ितों के लिए भेज दिए। ये उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने घर के सामान और उपकरण आपदा में खो दिए। जिसके पास अपनों से बात करने के लिए कोई साधन नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  15 साल ठप्प रहने के बाद आज बिंदुखत्ता में 15 करोड रुपए से विद्युतीकरण कार्य का पुनः हुआ शुभारंभ… देखें वीडियो…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999