हल्द्वानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत, होली मनाकर घर लौट रहे थे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह हादसा काठगोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम होली के दिन हुआ। जानकारी के अनुसार देवलातल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान शोभन सिंह रावत कुंवरपुर रेशम बाग से होली खेलकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  9 महीने में नैनी झील का जलस्तर 12 फीट तक घटा,वॉटर लेवल माइनस की ओर बढ़ने के आसार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार किसान उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बोलेरो का नंबर UP 32 QN 9037 है। मौके पर बोलेरो की दाईं तरफ की हेडलाइट टूटी हुई मिली, जिसमें मृतक की पैंट का कपड़ा भी फंसा हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें -  बांध बनने से ग्राउंड वाटर रिचार्ज, आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, अवसंरचनाओ और मत्स्य उत्पादन का होगा विकास

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके पर ही मौजूद था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक किसान शोभन सिंह रावत के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में भालू ने किया दो महिलाओं पर हमला, हेली सेवा से पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999