बच्चे को बचाने के लिए पिता ने नदी में मारी कूद,दोनों लापता

खबर शेयर करें -
  • योग कर रहे जवानों ने सुनी बच्चे की चीख
  • देर शाम तक अभियान चला, नहीं मिला सुराग

चम्पावत न्यूज़- बनबसा में एनएचपीसी की शारदा नहर में डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए कूदा पिता भी डूब गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका सुराग नहीं मिल सका।

बनबसा थाने के एसआई जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह करीब सात बजे नहर के पास सीआईएसएफ के जवान योगा कर रहे थे। उन्हें किसी बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने पहले नहर में बच्चे को डूबते देखा और कुछ देर बाद एक व्यक्ति को कूदते देखा। कुछ देर में ही दोनों पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत

वही एसआई ने बताया कि डूबने वाले भजनपुर, बनबसा निवासी 50 वर्षीय दोध राम और उसके 10 वर्षीय बेटे सुख लाल हैं। पुलिस टीमें भी दोनों की तलाश कर रही हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999