देहरादून में यहां चलती कार में लगी आग, बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान

खबर शेयर करें -

Moving car catches fire in Dehradun

देहरादून के कंडोली में रविवार रात को चलती कार में आग लग गई। धुंआ देख कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा कार में बच्चों समेत पूरा परिवार बैठा हुआ था।

चलती कार में लगी आग

घटना कंडोली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात अचानक चलती कार में आग लग गई। कार से धुंआ आता देख अंदर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान अर्टिगा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें -  गुरूद्वारे से नीचे आने को तैयार हुए निहंग, पंजाब से रुद्रप्रयाग पहुंचा था चार सदस्यीय जत्था

कार हुई जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999