वर्कशॉप में खड़ी कारों में लगी भीषण आग, आग बुझाते बाल-बाल बचे फायर कर्मी

खबर शेयर करें -

:देर रात काठगोदाम क्षेत्र में दो कारों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस को रात 1:20 am बजे मिली। सूचना मिली कि काठगोदाम रोड खेड़ा क्षेत्र गौलापार में रोड के पास दो खड़ी कारों मे भीषण आग लगी है।


सूचना मिलते ही एफएसएसओ और एलएफएम प्रकाश चंद्र कांडपाल के नेत्तृव में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें -  6 से 11 तक की कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम हुए संशोधित, देखिए नया टाइम टेबल

बताया जा रहा है कि दोनों करे सर्विसिंग के लिये आयी थी। इस दौरान अचानक आग लगने से कार का पेट्रोल टैंक भी फट गया। जिसमें फायर कर्मी बाल-बाल बचे। वर्कशॉप में काम करने वाले युवक सिकंदर ने आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999