Forest Fire: गर्मी बढ़ने के साथ फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल नौ हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन में अब तक कुल 1,075 घटनाओं में 1,451 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि पांच लोगों की मृत्यु व चार लोग घायल हुए हैं।

मौसम शुष्क होने के कारण एक बार फिर प्रदेश के जंगलों में आग का खतरा बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में मसूरी वन प्रभाग में चार घटनाएं, लैंसडौन वन प्रभाग में दो और तराई पूर्वी वन प्रभाग में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की इस प्रतिष्ठित संस्था ने हल्दूचौड़ क्षेत्र की वरिष्ठ समाजसेविका को यह उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड को राहत मिली थी
इससे पहले बीते सप्ताहभर पूर्व मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड को राहत मिली थी। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश ने जंगलों की आग बुझा दी थी। मौसम के साथ ही शरारती तत्व भी लगातार वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे थे। अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 421 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  खटीमा में सीएम धामी ने किया मतदान

वहीं, वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी नंबर 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर आग की घटना की सूचना दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  18 नेता नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

प्रदेश में अब तक जंगल की आग की स्थिति
क्षेत्र, घटना, प्रभावित क्षेत्र
गढ़वाल क्षेत्र, 410, 518
कुमाऊं क्षेत्र, 576, 817
वन्यजीव आरक्षित, 89, 116
कुल, 1075, 1451
(प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में है।)

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999