लमगड़ा में दो मंजिला मकान जलकर खाक -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल व डोल आश्रम ने पीड़ित परिवार को दी सहायता

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। लमगड़ा क्षेत्र में एक शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से अफरा—तफरी मच गई। फायर यूनिट, स्थानीय लोगों व थाना लमगड़ा के कर्मचारियों के त्वरित प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस फायर स्टेशन अल्मोड़ा सूचना प्राप्त हुई कि लमगड़ा क्षेत्र में एक मकान में आग लगी हुई है। अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में आठ साल के मासूम की मौत,फरार चालक को बनबसा से किया गिरफ्तार


आग थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम डोल आश्रम के सामने आनदी देवी पत्नी स्वर्गीय राम सिंह, नीमा देवी पत्नी स्वर्गीय तारेंद्र सिंह, हर्षित सिंह पुत्र स्वर्गीय तारेंद्र सिंह के दो मंजिला एक मकान में लगी हुई थी जो मुख्य मार्ग से काफी दूर था, जहां तक फायर सर्विस वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। जिसे फायर यूनिट, स्थानीय लोगों व थाना लमगड़ा के कर्मचारियों द्वारा बाल्टियों से पानी भरकर आग को बुझाया गया। इस दौरान कोई जनहानि नही है, प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगा प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें -  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   


फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम में लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, फायर चालक हरि सिंह, अजय कुमार, फायर कर्मी लीला, नीरू, चांदनी शामिल रहे इधर आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल डोल आश्रम के महाराज कल्याण दास विशेश्वर नन्द चन्दन बोरा राजा बाबा जगदीश आनंद महाराज ‌रमेश बिष्ट सुंदर फर्त्याल ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई इधर क्षेत्र के पटवारी आदि भी मौके पर पहुंचकर आज के कर्म की जांच की

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्री दे ध्यान नया ट्रैफिक प्लान लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999