नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, भगवान बदरी-विशाल का लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

नेपाल के वित्त मंत्री रह चुके पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा ने अपने परिवार के साथ मंगलवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया।

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन
बता दें पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा अपने परिवार के साथ भारत यात्रा पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी-विशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी, पुत्री के अलावा प्रभारी अधिकारी अनिल थ्यानी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट पार्क, पुरानी व्यवस्था के अनुसार होगी जंगल सफारी

बीते दिन पहले सीएम योगी पहुंचे थे बदरीनाथ धाम
बता दें बीते रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद अगले दिन सीएम योगी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999