पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की बिगड़ी हालत, AIIMS में भर्ती, दो बार हुए बेहोश

खबर शेयर करें -

jagdeep-dhankhar-admitted-aiims-delhi

Jagdeep Dhankhar Hospitalised: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ये एक हफ्ते में दो बार है जब वो बेहोश हुए है। अभी फिलहाल वो अस्पताल में ही भर्ती है। जहां उनकी एमआरआई समेत अन्य जरूरी जांच की जा रही है। 10 जनवरी को भी धनखड़ को दो बार बेहोशी आई थी।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी हालत Jagdeep Dhankhar Hospitalised AIIMS

जिसके बाद वो सोमवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए AIIMS पहुंचे थे। उनकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी। डॉक्टरों ने जगदीप धनखड़ को भर्ती होने और MRI समेत अन्य जांच कराने की सला दी है। बताते चलें कि पूर्व उपराष्ट्रपति पहले भी इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर चुके है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)जली हालत में सरकारी स्कूल में मिली अध्यापक की डेडबॉडी, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला

AIIMS में भर्ती, दो बार हुए बेहोश

जब वो उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब वो कच्छ के रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उस दौरान भी वो कई बार अस्वस्थ दिखाई दिए। पहले भी उनकी सेहत को लेकर चिंताएं सामने आती रही हैं। बता दें कि बीते साल 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999