मस्जिद में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म, काली करतूत का बनाया वीडियो, फिर…

Ad
खबर शेयर करें -

मस्जिद में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म boy rape

हरिद्वार से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र के गुलाबी नगर स्थित एक मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने गए 11 साल के किशोर के साथ चार आरोपियों ने करीब चार महीने तक कुकर्म किया। आरोप है कि काली करतूत का एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार के अधिनियम को लागू करने पर सहमतिकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के कोचिंग सेंटर के विनियमन को जारी दिशा-निर्देश

मस्जिद में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म

जानकारी की अनुसार किशोर मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने के लिए जाता था। आरोप है कि मस्जिद में अज़ान देने वाले मुअज़्ज़िन की गैरमौजूदगी में चार आरोपी नाबालिग लड़के को अपने कमरे में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। यह भी आरोप है कि एक आरोपी ने कुकर्म का वीडियो भी बनाया।

मस्जिद में किशोर के साथ कुकर्म
मस्जिद में किशोर के साथ कुकर्म

ऐसे हुआ मामला का खुलासा

मामले को लेकर किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका लड़का कुछ दिनों से काफी डरा हुआ लग रहा था। साथ ही, वह रात में सो भी नहीं पा रहा था। यह देखकर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बेटे को विश्वास में लेकर परेशान रहने का कारण पूछा। जिसके बाद नाबालिग ने अपने पिता को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में दो की मौत,कई घायल

दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

किशोर के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999