खाई में गिरी जीप , मासूम बच्ची समेत चार महिलाएं घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है यहां चंडिका घाट मंदिर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक यात्री जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक साल की बच्ची सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

शुक्रवार को एक महिंद्रा यात्री जीप चंडिका घाट मंदिर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही थी। कुसैल ग्राम पंचायत के तुलानी तोक के पास जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में कमला बिष्ट(31) पत्नी राम सिंह बिष्ट निवासी न्यू रई धारचूला रोड पिथौरागढ़, उर्मिला देवी(29) पत्नी कुंदन सिंह निवासी कुसैल, हाल निवासी झनकट पोस्ट ऑफिस खटीमा ऊधम सिंह नगर, उर्मिला देवी की एक साल की बेटी मिहिका और गोविंदी देवी (66) पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी रई सिल्थाम घायल हो गए। अन्य चार सवारों को चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें -  समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट तैयार ,सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई


सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। घायलों का जिला अस्पातल में उपचार किया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999