PM Modi के लिए खास इंतजाम!, नए मार्ग से होगा VVIP मूवमेंट, यही लोगों से मिलेंगे प्रधानमंत्री

खबर शेयर करें -

pm-modi-dehradun-visit-today-new-gate-open narendra-modi

PM Dehradun Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आ रहे है। ऐसे में उनके दौरे से पहले देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर खास तैयारी की गई है।

पहली बार एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक जाने के लिए बनाए गए नए गेट को खोल दिया गया है। इसी गेस्ट हाउस के पास बड़ा पंडाल भी तैयार किया जा रहा है। इधर ही पीएम मोदी आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मिलेंगे। जिसके बाद अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।

यह भी पढ़ें -  कार ने युवती को कुचला,हुई दर्दनाक मौत,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,देखे video

PM Modi Dehradun Visit: नए मार्ग से होगा वीवीआईपी मूवमेंट

कुछ समय पहले ही गेस्ट हाउस के लिए नए गेट बनाए गए। यहां पर पुलिस, सुरक्षा जवानों और अधिकारी ने अपनी तैयारियां कर ली है। एयरपोर्ट टोल बैरियर से पहले दाहिनी ओर कोठारी मोहल्ले जाने वाले नए मार्ग को स्टेट गेस्ट हाउस से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें -  बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

पहली बार अतिथि गृह तक आवाजाही के लिए खोला गया नया गेट

इस रास्ते से पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल बिना एयरपोर्ट टर्मिनल से पास बनवाए सीधे गेस्ट हाउस तक पहुंच सकेंगे। पहले गेस्ट हाउस तक जाने के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल से पास जारी कराने और सुरक्षा जांच जैसी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था जिसमें काफी समय लगता था।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा बस हादसे में PM Modi ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की – Almora Bus Accident

पार्किंग के लिए भी खास इंतजाम

इसके अलावा वीवीआईपी की पार्किंग के लिए भी खास इंतजाम किए गए है। पुलिस ने कोठारी मोहल्ले में झाड़ियां साफ कर पार्किंग बनाई है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नए गेट और मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की चूक न हो

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999