यहां गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के चलते बंद , सैकड़ों यात्री फंसे , पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास लगातार भूस्खलन होने के कारण 21 सितंबर की साय से अवरुद्ध है। उक्त स्थान पर लगातार पत्थर और भूस्खलन हो रहा है जिस कारण मार्ग खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है। लगातार पत्थर गिरने के बावजूद भी प्रशासन उस पर नजर बनाए हुए हैं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन में ड्रोन की मदद ली है जो लगातार पत्थर गिरने की घटना की रिकॉर्डिंग कर स्थिति का जायजा ले रहा है मगर भयानक मंजर तब देखने को मिला है कि अचानक पत्थरों की बरसात और तेज हो जा रही है उक्त स्थान पर मार्ग खोलने हेतु सीमा सड़क संगठन के अधिकारी/ मशीनरी / मजदूरी तैनात है। भारी बरसात तथा मार्ग अवरुद्ध होने के कारण तीर्थ यात्रियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रूकवाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

हेल्गूगाड से ऊपर लगभग 50 बस.,200-250 छोटे वाहन रुके है तथा विभिन्न स्थानों होटलो आदि में लगभग 2500-3000 यात्री रुके है।
अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी भटवाडी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मौके पर मौजूद है।यात्रियों की सुरक्षा हेतु उक्त स्थान पर एस०डी०आर 0एफ०/ पुलिस / मास्टर ट्रेनर त्वरित कार्यवाही दल जनपद आपदा प्रबन्धन, पूर्ति अधिकारी के माध्यम से भोजन/पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999