धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त – एक की मौत, चालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार रात मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रिफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके01टीए-1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। जैसे ही चालक महेंद्र वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का हुआ भव्य स्वागत, सीएम धामी और पार्टी नेतृत्व जताया आभार…

सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रिफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था और वाहन दुर्घटना में मौत के मुंह में समा गया।

यह भी पढ़ें -  लोक सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता तरीके से कराने व अधिक से अधिक मतदान कराने के उददेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने विधान सभा हल्द्वानी, नैनीताल और लालकुआँ के विभिन्न बूथांे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का लिया जायजा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999