देखते ही देखते आग की गोला बनी केमू की बस

खबर शेयर करें -

रानीखेत में कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) के बस में अचानक आग लग गई जिससे देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई घटना शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है जहां केमू की बस पार्किंग में खड़ी थी बस में अचानक आग की लपटों के साथ धुंआ उठता देख लोग बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया गया

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक रानीखेत में काफी लंबे समय से एक केमू की बस स्टेशन के पार्किंग में खड़ी हुई थी बस पुरानी हो चुकी थी और खराब हालत में थी बस के आसपास कई अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश


गनीमत रही कि आग अन्य गाड़ियों तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था स्थानीय लोगों का आरोप है कि अग्निशमन के वाहन को सूचना के काफी देर बाद गाड़ी पहुंची आज किन परिस्थितियों में लगी है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खराब हो चुकी बस असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ था उसमें असामाजिक तत्वों बैठकर नशा और जुआ खेलते थे संभवत हो सकता है कि कोई असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी हो। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आग की घटना की जानकारी जुटाई जा रही है अभी तक वाहन स्वामी की तरफ से किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  बड़ी की शादी के लिए रखे जेवरात और नगदी, छोटी लेकर हुई फरार

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस के आसपास कई अन्य गाड़ियां खड़ी थी जो आग लगने से बाल-बाल बच गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999