भगवान दिल्ली की रक्षा करो, आतिशी सिर्फ Dummy CM हैं’, क्यों हुई स्वाति मालिवाल दुखी? जानें कारण

खबर शेयर करें -


दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का नाम सामने आ गया है। अब दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विधायक दल की बैठक में उन्हें अपना नेता चुन लिया गया है। दिल्ली सरकार में आतिशी तीसरी महिला सीएम होंगी। हालांकि इस बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने आतिशी को नया सीएम बनाए जाने को दुखद बताया है।

स्वाति मालिवाल ने एक्स पर क्या लिखा?
स्वाति मालिवाल ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ी लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। स्वाति ने आगे लिखा- वैसै तो आतिशी मार्लोना सिर्फ Dummy CM हैं। फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Video IPL: चेपॉक में MS Dhoni ने खेला अपना आखिरी मैच? सुरेश रैना के साथ फैंस का आभार जताते आए नजर, वीडियो वायरल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999