Video IPL: चेपॉक में MS Dhoni ने खेला अपना आखिरी मैच? सुरेश रैना के साथ फैंस का आभार जताते आए नजर, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

ms-dhoni-RR VS CSK IPL 2024

IPL 2024 में रविवार को दोपहर का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स(RR vs CSK) के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई ने पांच विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर दिया। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में खला गया है। ऐसे में मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) चेन्नई को अलविदा कहते नज़र आए। इस दौरान सुरेश रैना भी ग्राउंड पर मौजूद थे। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

MS Dhoni ने सुरेश रैना के साथ फैस का आभार जताया

दरअसल मैच खत्म होने के बाद सीएसके फ्रेंचाइजी ने एक सम्मान समारोह रखा। इस दौरान MS Dhoni के साथ टीम के बाकी प्लेयर्स ग्राउंड का चक्कर लगाते नज़र आए। इससे पहले टीम को सम्मान में मेडल भी पहनाए गए। पूरे स्टेडियम में येलो आर्मी की ही लहर थी। इस दौरान चेन्नई के पूर्व प्लेयर सुरेश रैना भी स्टेडियम में मौजूद थे। सुरेश रैना के साथ धोनी ने फैस का आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें -  चलती ट्रेन में गेट पर बैठे यात्री से मोबाइल छीनने की कोशिश में पीड़ित नीचे गिरा,मौत

चेपॉक में MS Dhoni ने खेला अपना आखिरी मैच?

सोशल मीडिया पर सुरेश और धोनी की स्टेडियम से एक वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे के गले लगती नज़र आ रहे है। दोनों ‘थाला’ धोनी और ‘चिन्ना थाला’ यानी की सुरेश रैना को साथ देख फैंस काफी खुश हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : जिस 18.5 बीगा जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, अब सरकार में निहित हुई

इसके साथ ही फैंस को स्मृति चिन्ह के रूप में टेनिस गेंद देते नज़र आए। धोनी के लैप ऑफ़ ऑनर के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की धोनी चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे है। इसके साथ ही उनके रिटायरमेंट की अटकले भी तेज़ हो गई है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस और गौ तस्कर की जबरदस्त मुठभेड़ , जवाबी फायरिंग में बदमाश के लगी गोली
CSK vs RR

धोनी के सन्यास की अटकले हुई तेज

बता दें की सुपर संडे को हुए डबल हेडर मुकाबले में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। CSK का इस सीजन अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में ये आखिरी मैच था। टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है।

ऐसे में चेन्नई अगर प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई तो जल्द ही संन्यास ले रहे धोनी का चेपॉक स्टेडियम में ये आखिरी मैच माना जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने पांच विकेट पर 141 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में ही ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। और ये मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999