अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, अब ब्रह्मोस में लगेगी नौकरी, जानें कितना मिलेगा आरक्षण

खबर शेयर करें -



इंडो-रूर जॉइंट वेंचर एरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ब्रह्मोस अग्निवीरों के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली कंपनी बनी है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने टेक्निकल एंट्रीज में 15 प्रतिशत और प्रशासनिक व सुरक्षा भूमिकाओं में रिक्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।


ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारतीय सशस्त्र बलों की अग्निपथ योजना के तहत नए भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए विशेष रुप से नौकरी आरक्षण की घोषणा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें -  ब्लेम गेम हुआ शुरू!, राजा की हत्या का आरोप एक-दूसरे पर डाल रहे sonam और Raj, कौन है असली कातिल?

ब्रह्मोस में मिलेगा इतना आरक्षण
इस पहल के तहत, ब्रह्मोस एयरोस्पेस अपने अलग-अलग वर्क सेंटर्स में कम से कम 15 प्रतिशत टेक्निकल और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन वैकेंसी के लिए अग्निवीरों की भर्ती करेगा। इसके अलावा, कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि आउटसोर्स किए गए वर्क सेंटर्स पर सिक्योरिटी और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों के लिए कम से कम 50% रिक्तियां अग्निवीरों द्वारा भरी जाएं। इसके अलावा, ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने थर्ड-पार्टी कॉन्ट्रेक्ट स्टाफिंग के माध्यम से कम से कम 15% रिक्तियों के लिए अग्निवीरों की भर्ती करने की योजना बनाई है। जो उनके अनुभव और योग्यता पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें -  खेल मंत्री ने किया राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, बोली भविष्य में ओलंपिक में शामिल होगा ये गेम

रोजगार रिजर्व करने वाली पहली यूनिट बनी
बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए रोजगार रिजर्व करने वाली पहली यूनिट बन गई है। ब्रह्मोस मैनेजमेंट ने अग्निवीरों को आगे के रोजगार अवसरों के साथ इंटीग्रेट करने की योजना बनाई है। ब्रह्मोस में नियमित रोजगार के अलावा, अग्निवीरों को आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रेक्ट में भी इंटीग्रेटेड किया जाएगा, जिससे उन्हें सिविल करियर में फिर से शामिल होने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  75th Republic Day : भाजपा कार्यालय में सीएम ने किया ध्वजारोहण, कहा- इस बार गणतंत्र दिवस बेहद ही खास क्योंकि…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999