ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के आगे झुकी सरकार, हड़ताल खत्म

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून से अब तक की एक बड़ी खबर सामने वाली है जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रात 12:00 बजे से हड़ताल शुरू कर दी थी और जिसके बाद प्रदेश में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई थी। लिहाजा कर्मचारियों की मांगों के आगे राज्य सरकार को झुकना पड़ा और मामले को लेकर खुद ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कमान संभाली।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल -(बड़ी खबर) जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब एक घंटे की बातचीत पॉजिटिव रही।बैठक के बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने के भीतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान मोर्चा के सम्मुख ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को रखा कि हाल ही में उन्हें ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है, ऊर्जा निगम को एमडी और सचिव भी हाल ही में मिले है। ऐसे में विभाग को समझाने के लिए थोड़ा बहुत समय मिल चुका है.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999