
केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है। अब अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त एक्सटेंशन मिलेगा, जिससे सेवा अवधि छह साल की हो गई है।
अग्निवीरों के लिए अब 4 नहीं 6 साल की होगी सर्विस
दरअसल इस बड़े बदलाव की जानकारी CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने दी है। उन्होंने बताया कि पहले 25 फीसदी को मेरिट के बेसिस पर आर्म्स फोर्सेज में लिया जाता था। जिसके बाद बचे 75 फीसदी को अब दो साल का और समय दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें आर्म्स फोर्सेज में नियमित सैनिक बनने का ऑफर दिया जाएगा। ये फैसला उनकी इच्छा और आर्मी के क्राइटेरिया पर निर्भर रहेगा।
आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने का मिलेगा मौका
उन्होंने कहा, “आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत अहम है. कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है।’अग्निपथ’ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा भी की जाएगी।”
नक्शेदेखें
25% अग्निवीर सेना में होते है शामिल
सीडीएस ने आगे कहा, “अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है। इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है। जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाना है।
पहले, 75% अग्निवीरों के लिए ये प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौटेंगे। हालांकि, अपडेट की गई योजना के तहत, बाकी 75% अग्निवीरों को अब दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि का अवसर दिया जाएगा। इस दो साल की अवधि के पूरा होने पर, जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक निश्चित चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल कर लिया जाएगा। इस योजना के ये चार मुख्य पहलू हैं।”


