राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान, मतदाताओं से की मत का इस्तेमाल करने की अपील

खबर शेयर करें -



राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान
उत्तराखंड में सुबह सात बजे से ही पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मतदान करने के लिए अपनी धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने धर्मपत्नी गिरा धामी और मां के साथ मतदान किया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में बड़ा हादसा: उफनती नदी में फंसे 50 से ज्यादा श्रद्धालु

83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय
सीएम धामी के अलावा भाजपा के पांचों लोकसभा सीट के उम्मीदवारों समेत कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें आज सुबह सात बजे से ही उत्तराखंड में मतदान शुरू हो गया है। आज उत्तराखंड के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सहा नहीं जाता…मनहूस हूं…सॉरी मम्मा, आखिरी वीडियो में फूट-फूट कर रोई देहरादून की सृष्टि, फिर दी जान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999