GOVT JOB:भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें -

Join Indian Army: 10वीं पास कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) ने एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है.

जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार जिन खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उनमें एमटीएस (मैसेंजर) के 13 पद, एमटीएस (दफ्तर) के 3 पद, धोबी के 2 पद, कुक के 2 पद, मजदूर के 3 पद और एमटीएस माली के 1 पद शामिल हैं. आवेदन मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) की आधिकारिक वेबसाइट hqscrecruitment.in के जरिए करना होगा.

यह भी पढ़ें -  मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने तीन जजो को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

इन सभी पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित पद पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 वर्ष के 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ऊपरी उम्र सीमा में ओबीसी श्रेणी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट भी दी गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में सातवें चरण का कोविड कर्फ्यू 22 जून से 29 जून प्रातः 06 बजे तक, पड़ें गाइडलाइन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999