लालकुआं मामला-: हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड से रिकॉर्ड किये तलब, वसूली पर लगाई रोक ।।

खबर शेयर करें -

हाई कोर्ट ने लालकुआं दुग्ध संघ लिमिडेट के भवन इत्यादि की भूमि पर वक्फ बोर्ड की ओर से स्वामित्व का दावा करते हुए 27 लाख की वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने वक्फ बोर्ड से इस मामले में विस्तृत रिकार्ड तलब किया है।


वक्फ बोर्ड की ओर से लालकुआं दुग्ध संघ के भवन, डेयरी इत्यादि की करीब 52 हजार वर्ग फिट भूमि पर दावा करते हुए 10 मार्च 2015 को 29 लाख 25 हजार का वसूली नोटिस दुग्ध संघ को

यह भी पढ़ें -  सतपाल महाराज में सिंचाई विभाग में सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के दिए निर्देश

थमा दिया था। बोर्ड ने दुग्ध संघ का खाता सीज कर रकम सरकार के खाते में जमा करने के निर्देश दिए थे 12 दिसंबर 2022 को वक्फ बोर्ड ने करीब 27 लाख की वसूली का नोटिस फिर से लालकुआं दुग्ध संघ को कर दिया। इस नोटिस को दुग्ध संघ की ओर से याचिका दायर कर हाई कोर्ट में चुनौती दी। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के वसूली नोटिस पर रोक लगा दी। साथ ही बोर्ड से इस मामले से संबंधित समस्त रिकार्ड तलब किए हैं। अगली सुनवाई को 24 नवंबर की तिथि नियत की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बच्चे पैदा करो, नकद कैश पाओ!’ सरकार का बंपर ऑफर- तीसरा बच्चा होने पर 30 हजार और चौथे पर मिलेंगे सीधे ₹40,000
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999