
हल्द्वानी:- गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति द्वारा आज गौला से जुड़े मजदूरों के संग मिलकर शीशमहल गौला गेट में प्रदर्शन किया और कहा कि अब तक गौला से जुड़े मजदूरों को अब तक ना तो कंबल दिया गया ना ही जूते मास्क ग्लव्स ना ही गौला से जुड़े मजदूरों के बच्चों के लिए पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की है गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने चेतावनी दी अगर शीघ्र गोला से जुड़े मजदूरों को उनका हक नहीं दिया जाएगा तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी वन विकास निगम की होगी प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट समिति के उपाध्यक्ष रोहित शाह जगमोहन मेहरा मोनू कन्नू लुटिया सुरेश मुखिया सतनारायण मुखिया विनोद सुरेश सुनील कुमार अमानत हुसैन सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे