मुक्तेश्वर के गहना गांव में गुलदार-कुत्ते की भिड़ंत, वायरल वीडियो से दहशत,देखे video

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुक्तेश्वर के ग़हना गांव का है, जहां गांव के नजदीक एक गुलदार (लेपर्ड) कुत्ते पर घात लगाए बैठा दिखाई देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौका मिलते ही गुलदार अचानक काले कुत्ते पर हमला कर देता है।

video-https://youtube.com/shorts/3cp-sa17MrI?si=_xYQOvdZ2PGPk3eW

यह भी पढ़ें -  Uniform civil code : पुत्र -पुत्री दोनों को मिलेगा संपत्ति में समान अधिकार, पढ़ें ड्राफ्ट में क्या हैं प्रावधान

हालांकि, गुलदार के हमले के बावजूद कुत्ता पीछे हटने के बजाय जोरदार तरीके से मुकाबला करता नजर आता है, जिससे कुछ देर के लिए गुलदार भी हड़बड़ा जाता है। यह दृश्य कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कुत्ते की बहादुरी की जमकर चर्चा कर रहे हैं।इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि गुलदार की लगातार गांव के आसपास मौजूदगी से मानव और पालतू पशुओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की ओर से नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों के सिमटने और भोजन की कमी के चलते गुलदार अक्सर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय सतर्क रहें, बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला बाहर न छोड़ें और किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999